Header Ads

Breaking News

पुलिस ने चाेरी के दो आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल बरामद किए

https://ift.tt/2YRYd4o

एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने धान्सू वासी मनोज उर्फ पांडेय और संजय को सिटी थाना में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेक्टर 14 से 12 क्वार्टर स्थित शिव नगर वासी नरेश की बाइक चुराई थी। इन दोनों से 6 बाइक बरामद हुई हैं।

इनमें से तीन बाइक सिटी थाना, 1 सदर थान हांसी, 1 टोहाना सिटी थाना और 1 बाइक अन्य किसी क्षेत्र से चुराई थी। बता दें कि इससे पहले अर्बन एस्टेट थाना पुलिस वाहन चोरों को गिरफ्तार करके 25 से ज्यादा चोरीशुदा दुपहिया बरामद कर चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एन्टी व्हीकल थैफ्ट की गिरफ्त में बाइक चोर, जिनसे चोरी की बाइक बरामद हुईं थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V7KOEw

कोई टिप्पणी नहीं