गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तकनीकी दक्षता जरूरी
कोरोना काल में प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने की दिशा में ऑनलाइन अध्यापन की प्रवृति आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण हो चली है। परिस्थितियों को देखें तो अब समय आ गया है कि शिक्षक परंपरागत शिक्षण के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी दक्षता हासिल करें। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए परंपरागत शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ तकनीकी दक्षता की भी आवश्यकता है और यह केवल मौजूदा परिस्थितियों में ही नहीं बल्कि आने वाले समय में विश्वस्तर में भारत को विश्वगुरु की पहचान दिलाने के लिए बेहद जरूरी है।
यह विचार हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने शुक्रवार को शुरू हुए एक सप्ताह के फेकल्टी डेवलमेंट प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस प्रोग्राम का आयोजन हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।कोआर्डिनेटर डॉ. प्रमोद कुमार व डॉ. राकेश कुमार तथा देशबंधु कॉलेज से कोआर्डिनेटर डॉ. ज्योति त्रिवेदी तथा कॉलेज के आंतरिक मूल्यांकन एवं गुणवत्ता प्रकोष्ठ के कोआर्डिनेटर डॉ. आदित्य सक्सेना ने बताया कि इस एक सप्ताह के आयोजन में विशेषज्ञ के रूप में प्रो. के.श्रीनिवास, एनआईईपीए, प्रो.रमेश शर्मा एवं डॉ. दीपक बिसला, डॉ.बी.आर.अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली, डॉ. आशीष कुमार अवधिया, इग्नू व डॉ. नित्यानंद अगस्ती, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे।
प्रोग्राम के विभिन्न तकनीकी सत्रों में डॉ. मोनिका, डॉ. सुरभि ढ़ीगरा, डॉ.रेनू यादव, डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ.सलेन्द्र सिंह, डॉ.अर्पणा नौटियाल, डॉ.सुरेंद्र सिंह और डॉ.तेजपाल कोआर्डिनेटर की भूमिका निभायेंगे। इस आयोजन में दोनों ही संस्थानों से 250 से अधिक शिक्षक शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन हकेंवि के डीन, स्कूल ऑफ लॉ व प्रोक्टर प्रोफेसर राजेश मलिक ने दिया। कहा कि इसका लाभ अवश्य ही प्रतिभागी शिक्षकों को मिलेगा। इस मौके पर प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सारिका शर्मा, प्रो. सतीश कुमार, प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. राजबीर सिंह, प्रो. दिनेश गुप्ता, प्रो. दीपक पंत, डॉ.अजय बंसल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख व शिक्षक भी ऑनलाइन उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NAjiLu
कोई टिप्पणी नहीं