करनाल में 21 केस और आए, 217 पहुंचा आंकड़ा
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। शहर और गांवों में पॉजिटिव केस आ रहे थे, लेकिन अब मंडी और झुग्गी में भी कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने लगे हैं। घरौंडा मंडी में बिहार से आए दो मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सेक्टर-12 में झुग्गी में रहने वाला एक युवक पॉजिटिव मिला है। बाहर से आए स्टूडेंट भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सेक्टर-7 में एक दंपती भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। डीसी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से संदिग्ध कुल 14512 के सैंपल लिए गए।
जबकि इनमें से 14024 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 217 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 3 की मौत हो गई है, 101 एक्टिव हैं और 113 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। आज 246 की रिपोर्ट आएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि शनिवार को मुलाना से 10 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। डीसी जिला वासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सेनिटाइज करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के बाहर निकलेगा उसका 500 का चालान किया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें।
करनाल में दंपती समेत 14 मिले पॉजिटिव
सेक्टर-7 के एक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। 11 जून को दिल्ली से आए थे। सेक्टर-12 झुग्गी में रहने वाला एक युवक 19 जून को यूपी से आया था जो पॉजिटिव मिला है। कोचीन से आए छात्र ने 19 जून को टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव मिला। शास्त्री नगर शिव कॉलोनी का एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। चार चमन और दयानंद कॉलोनी में भी पॉजिटिव केस मिला है। आईसीआईसीआई बैंक तरावड़ी के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें एक कर्मचारी देहरादून से आया था। नेवल कमांडो कांप्लेक्स का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है, यह बल्लभ गढ़ गया था। भीम नगर का गुड़गांव से आया एक मजदूर, दिल्ली से आई अशोक बिहार की एक महिला, नमस्ते चौक पेट्रोल पंप का कर्मचारी, सेक्टर 13 की महिला, नमस्ते चौक व आनंद बिहार की एक-एक छात्रा भी पॉजिटिव मिली हैं।
घरौंडा मंडी में बिहार से आए दो श्रमिक समेत 4 संक्रमित
शनिवार को दिल्ली व बिहार से आए लोगों में संक्रमण मिला है। जिनमें दो केस घरौंडा की नई अनाज मंडी से और दो मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी व मधुबन अकादमी से हैं। बिहार से घरौंडा नई अनाज मंडी पहुंचे पांच श्रमिकों में से दो मजदूरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचों लेबर 18 जून को बिहार से आए थे। शनिवार को दो श्रमिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी में 25 वर्षीय महिला दिल्ली से लौटी थी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में टेस्ट करवाया, जिसमें यह पॉजिटिव पाई गई। इसी प्रकार मधुबन पुलिस अकादमी में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
असंध में 2, इंद्री में 1 केस पॉजिटिव
गांव उपलानी व चोचड़ा में दो युवक पॉजिटिव मिले। चौचड़ा में 33 वर्षीय युवक संजय पांच साल से मुंबई में काम करता था। 18 जून को मुंबई से आया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गांव उपलानी का 52 वर्षीय शमशेर व उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थे। 19 जून को दोनों के सैंपल लिए गए। जिसमें वह पॉजिटिव व पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इंद्री में भी एक पॉजिटिव मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlJcwY
कोई टिप्पणी नहीं