जींद में 3, जुलाना में 5 एमएम हुई बारिश, शहर के सफीदों रोड पर अभी से बाढ़ जैसे हालात
जिलेभर में शनिवार सुबह प्री माॅनसून की बारिश हुई। इस दौरान जींद शहर में 3 एमएम तो तो जुलाना में 5 एमएम बारिश हुई। बाकी जगहों पर बूंदाबांदी हुई। हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं अधिकतमतापमान में भी कमी आई है। बारिश के बाद दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह प्री माॅनसून बारिश होने की संभावना है। 25 जून के बाद जिले में शनिवार सुबह ही जिले में बादल छाए हुए थे। करीब एक घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। बाद में कुछ देर के लिए धूप निकल आई लेकिन इसके बाद फिर से आसमान में घने काले बादल छा गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
26 जून तक बारिश होने की संभावना
26 जून तक प्रदेश के ज्यादतर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 से 26 जून तक कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।-डाॅ. मदनलाल खीचड़, कृषि मौसम विभाग हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
किसान काफी खुश, धान रोपाई में आई तेजी
प्री माॅनसून की बारिश होने से किसान काफी खुश हैं। इससे अब धान की रोपाई में तेजी आएगी। बारिश होने से जहां पानी की कम खपत होगी वहीं बिजली के रहने से भी किसानों को फायदा होगा। जिले में इन दिनों धान रोपाई का कार्य जोरों से चला हुआ है। लेबर न मिलने के कारण किसानों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है।
सफीदों रोड पर दो फीट तक भरा पानी
शहर के सफीदों रोड पर 3 एमएम बारिश में ही बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़क पर दो फीट तक पानी भर गया है और यह दुकानों के दरवाजे तक पहुंच गया। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफीदों रोड पर पानी भरने का सबसे बड़ा कारण सीवरेज का ओवरफ्लो होना है। लंबे समय से दुकानदार इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या हल नहीं हो पा रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3117sCb
कोई टिप्पणी नहीं