कंप्यूटर लैब अटेंडेंट एसो. ने वेतन की मांग को सांसद को सौंपा ज्ञापन
कंप्यूटर लैब अटेंडेंट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने शनिवार को सांसद संजय भाटिया को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एसोसिएशन के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने कहा कि 19 जून की देर शाम को शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को जून महीने का वेतन नहीं मिलेगा। अब स्कूलों में शैक्षणिक कार्य नहीं हो रहे हैं, इसलिए कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की उपस्थिति नहीं समझी जाए। प्रदेश भर के कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19, बीएलओ, ऑनलाइन सर्वे, मंडियों व स्कूलों के ऑनलाइन कार्य बहुत ही ईमानदारी से कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग का वेतन न देने का पत्र जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने बताया कि प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में जून के वेतन न देने का पत्र जारी करना ठीक नहीं है। स्कूल में ऑनलाइन कार्य कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर रहे हैं। सांसद ने आश्वासन दिया है कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस मौके पर जिला सचिव राजेश, गगन अरोड़ा, गुलाब सिंह, रचना व ममता मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3diyzuX
कोई टिप्पणी नहीं