2012 से शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा इस बार नहीं हाेगी
श्री भक्त बांधव सोसाइटी की तरफ से 2012 से भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है। सोसाइटी के प्रधान सुंदर गोपाल दास ने बताया कि उड़ीसा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू हुई है। लेकिन काेविड-19 के चलते सोसाइटी के अंतर्गत श्री कुंज बिहारी गौड़ीय मठ करधान के द्वारा 2012 से हर साल निकाली जाने वाली रथ यात्रा का आयोजन इस बार नहीं हाेगा।
फाउंडर मेंबर श्याम सुंदर ने बताया कि इस बार ऑनलाइन भागवत गीता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जाे 24 जून से 29 तक चलेगा। सिद्धांती महाराज ने बताया कि गोपियां अपने मन के रथ पर बैठा कर कुरुक्षेत्र से श्री कृष्ण काे वृंदावन लेकर गई थी तभी से यह यात्रा शुरू हुई। मौके पर संस्था के श्याम दास, हरि देवदास, बृजेश दास, उपेंद्र दास, श्यामसुंदर दास, निताई दास, आशुतोष दास, धर्मवीर धीमान मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37UJ7zn
कोई टिप्पणी नहीं