Header Ads

Breaking News

आइस फैक्ट्री का सेंक्शन लोड 160 केवी है, रात को जीरो कर देते थे

https://ift.tt/2Z08Gep

1.38 करोड़ की बिजली चोरी में फंसी साहा-तेपला हाईवे पर स्थित परमजीत आइस फैक्ट्री का सेंक्शन लोड 160 किलोवाट (केवी) है। बिजली निगम की टीम ने शनिवार रात को 10 बजे फैक्ट्री का लोड चेक किया तो जीरो किलोवाट पाया मिला था। इसलिए सब-डिवीजन केसरी व बराड़ा एसडीओ की देखरेख में टीम के साथ-साथ एमएंडपी टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद सब-डिवीजन केसरी ने 1.22 करोड़ रुपए जुर्माना (पिछले एक साल के आधार पर) और 16 लाख रुपए के कंपाउंडिंग चार्जेस लगाए हैं।

एक्सईएन कैंट ने बताया कि बिजली चोरी करने के लिए हाईटेंशन पोल से एक तार सीधे मीटर में जा रही थी और 3 सिंगल कोर तार सीधे फैक्ट्री की सप्लाई से जुड़े थे। यानि कि मीटर की बजाए 3 सिंगल कोर तार से बिजली सप्लाई को बाईपास करके चलाया जा रहा था। इसलिए मीटर का लोड जीरो हो जाता था। एमएंडपी टीम ने भी जब फैक्टरी के मीटर की जांच की तो सामने आया कि गर्मी में फैक्ट्री का अधिकतम लोड 129 केवी ही दर्ज हुआ, जबकि सेक्शन लोड 160 केवी है।

एक बार भी सेंक्शन लोड के मुताबिक बिजली की खपत फैक्ट्री में नहीं हुई। फैक्टरी का कनेक्शन साहा निवासी देवी दयाल ने अपनी पत्नी परमजीत कौर के नाम से सब-डिवीजन केसरी से लिया था। देवी दयाल मूलरूप से कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। पिछले एक साल में नियमित रूप से 13 लाख रुपए का बिल जमा कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/319rCdl

कोई टिप्पणी नहीं