Header Ads

Breaking News

डेहा काॅलाेनी में 2 पक्षों में चले डंडे, 20 घायल, लाहौरिया समुदाय के हैं दोनों पक्ष

https://ift.tt/2Z08Gep

डेहा काॅलानी में मंगलवार दाेपहर दाे पक्षाें में खूब लाठी-डंडे चले। इसमें करीब 20 लाेगाें काे चाेटें आईं। हालांकि किसी भी घायल को रेफर नहीं किया गया। लाहौरिया समुदाय के दो गुटों में हुए झगड़े में अनु, रीटा, संगीता, साहुल, शाखा, मीतू, मैडी, अंकुश, टोनी, जोनी, नैब सिंह, ओमकार, टोनी, जीना को चोटें आईं। इस मारपीट के बाद ट्रॉमा सेंटर में भी घायलों के परिवार के लोग जुट गए।

जिसके चलते अस्पताल में बवाल की स्थिति बन गई। एक दूसरे से मारपीट पर उतारू दोनों पक्ष अस्पताल में ही गाली गलौज करने लगे, जिसके बाद अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर्स ने मौके पर पुलिस को बुलाया। बलदेव नगर पुलिस की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक घायलों की एमएलआर काटी गई। दो तीन घायलों को फ्रेक्चर भी आए। हालांकि, किसी को रेफर नहीं किया गया। इस झगड़े के बाद किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई।

पुलिस चौकी नंबर 4 के प्रभारी रोहताश के मुताबिक अकसर इन दोनों पक्षों में झगड़ा होता है लेकिन बाद में समझौता हो जाता है। मंगलवार को भी दोनों पक्ष आपस में लड़े लेकिन अभी तक किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई थी।

मानकपुर में खेड़ा के रास्ते काे लेकर दाे पक्षाें में चले लाठी-डंडे
मानकपुर गांव में मंगलवार ग्राम सरंपच व उनके पड़ाेस के ही दूसरे पक्ष के बीच खेड़े के रास्ते काे लेकर झगड़ा हाे गया। इस हमले में दाेनाें पक्षाें में लाठी-डंडाें के अलावा धारदारर हथियार चले, जिसमें चार लाेगाें काे चाेटें आई हैं। सभी घायलों ने सिटी सिविल अस्पताल में इलाज कराया।

हालांकि, देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था। ग्राम सरपंच कुलवंत सिंह व सतविंद्र के पक्ष के मुताबिक गुलाब सिंह व गुरप्रीत सिंह ने नगर खेड़ा के रास्ते को लेकर उन पर हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के गुलाब सिंह व गुरप्रीत ने इस रास्ते के झगड़े के बजाय लेन देन का झगड़ा बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NpxIy1

कोई टिप्पणी नहीं