Header Ads

Breaking News

पालिका विहार में आए लाेगाें की जानकारी छिपाने पर किराएदार समेत दो पर केस

https://ift.tt/2BtlXUA

पालिका विहार के मकान नंबर 135 में आए लाेगाें की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने किराएदार दुर्गानगर निवासी गौरव राणा व दिल्ली से आए संजय नामक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। सिटी पुलिस को पड़ोस के लोगों ने सूचित किया था कि संबंधित मकान में किराएदार गौरव राणा शराब कारोबारी है, जिसके पास दिल्ली व अन्य जगहों से लोग आते हैं।

इस पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मकान पर रेड की। मकान में किराएदार गौरव राणा, दिल्ली के नजफगढ़ निवासी संजय, अम्बाला के मुकंदपुर निवासी प्रदीप, धनाना निवासी अभिषेक, कालीबाड़ी मंदिर कैंट एरिया का विक्रांत व प्रीत कॉलोनी जंडली के निवासी मिले। इन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

सिटी पुलिस के मुताबिक इस मकान के बाहर दिल्ली नंबर की वरना कार खड़ी हुई थी, जिसका मालिक दिल्ली से आया था लेकिन इस बारे में मकान में किराएदार गौरव राणा ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। जबकि बाहर से आने वाले लोगों को लेकर प्रशासन ने सख्त हिदायत दी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V8ucwt

कोई टिप्पणी नहीं