Header Ads

Breaking News

चैंबर में गंदगी फंसने से ओवरफ्लो हुआ पानी, खेड़ा मोहल्ले के नजदीक पहुंचा

https://ift.tt/2ZbgATp

बरसात से लोगो को गर्मी से राहत मिली। दो दिन पहले ही नगरपालिका द्वारा एनजीटी के आदेशों के बाद नाले पर सॉलिड वेस्ट मेटीरियल को नहर में जाने से रोकने के लिए लगवाए गए स्क्रीन चैंबर में पॉलिथीन फंस जाने के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया जिस कारण नाले का पानी गलियों में जमा होने के साथ ही खेड़ा मोहल्ला में लोगों के घरों तक पहुंचना शुरू हुआ तो लोगों ने नगरपालिका द्वारा लगवाए गए इन चैंबर को नाले से हटाए जाने की मांग की।

राजकुमार, अशोक सैनी, विशाल, सुमित कुमार व ऋषि कुमार ने बताया कि यहां नाले में पूरे शहर के पानी का दबाव रहता है जिस कारण इन चैंबर में पॉलिथीन फंस जाने से यह जाम रहेगा इसलिए इन चैंबर को यहां से हटवाया जाए, ताकि पानी यहां से सही तरीके से बह सके। वहीं मौके पर पंहुचे नगरपालिका के सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने कहा कि इन चैंबर्स को एनजीटी के आदेशों के बाद यहां पर लगाया गया है, ताकि सॉलिड वेस्ट मेटीरियल यमुना नहर में न जा सके। पानी के बहाव में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बरसात के समय यहां पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं गंदा पानी जाने से रोकने के लिए गंदा पानी सीवरेज में डालने हेतु कार्यवाही की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रादौर | बरसात के दौरान जाली में फंसी गंदगी को हटाते कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gAoueM

कोई टिप्पणी नहीं