Header Ads

Breaking News

विवि की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणाें का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

https://ift.tt/2O4mQGe

केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के सामने मंगलवार ग्रामीणाें को ने धरना दिया। विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गांव पाली निवासी विष्णु तंवर की अगुवाई में ग्रामीणों ने धरने के दाैरान दावा किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हाेगी तब तक वाे अपना धरना जारी रखंेगे। धरने पर बैठे ग्रामीण विष्णु पाली, विनाेद तंवर पाली आदि ने केंविवि में हुई भर्तियाें में भाई भतीजावाद का आराेप लगाते हुए क्षेत्र के युवाओं काे राेजगार देने की मांग की।

उन्हाेंने कहा कि वाे लंबे समय से विश्वविद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के युवाअाें काे राेजगार देने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हाे रहा। साथ ही जाे स्थानीय युवा अाउट साेर्सिंग के लगे हुए हैं, उनका शाेषण हाे रहा है। उन्हाेंने कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी जब विवि प्रबंधन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया ताे वाे धरना देने पर मजबूर हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z94Zo4

कोई टिप्पणी नहीं