Header Ads

Breaking News

सूंघने की क्षमता हुई खत्म तो हुआ अंदेशा, जांच करवाई तो पॉजिटिव निकली युवती

https://ift.tt/2ZYBmEX

कोरोना महामारी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों में से एक है सूंघने की क्षमता कम होना या फिर खत्म हो जाना। इस स्थिति में रोगी को इत्र तक की खुश्बू नहीं आती है। जिले में ऐसा ही एक मामला हांसी में सामने आया है। यहां 25 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसकी सूंघने की क्षमता 24 घंटे के लिए खत्म हो गई थी। ऐसे में तुलसी, छोटी-बड़ी इलायची, तेज पत्ता, गुड़, नमक, सौंफ और गिलोय का काढ़ा व गर्म पानी का सेवन करना शुरू किया।

पानी में तुलसी डालकर भांप लिया, जिससे बड़ी राहत मिली। सूंघने की क्षमता धीरे-धीरे लौटने लगी। अचानक से महसूस हो रही कमजोरी भी कम होती गई। अब स्वस्थ है मगर 10 दिन के लिए कोविड केयर सेंटर में दाखिल रहना होगा। फिजिशियन डॉ. अजीत लाठर का कहना है कि ऐसा केस रेयर है। स्वाद व सूंघने की क्षमता खत्म होना कोरोना का संकेत है। इसलिए अलर्ट रहें और इसी तरह की दिक्कत हो तो तुरंत फ्लू क्लीनिक में स्वास्थ्य जांच करवाएं।

युवती ने बताया कि ज्वेलर्स के भतीजे की शादी थी। उसके लेडीज संगीत में गई थी। उसके बाद धूप में खड़े होकर ठंडा पानी पी लिया था। अचानक से तबीयत बिगड़ गई। बुखार हो गया। चेक करवाया तो 102 डिग्री जा पहुंचा था। एक डॉक्टर को दिखाया तो दवा का सेवन करके आराम की सलाह दी थी।

अचानक सूंघने की क्षमता खत्म हो गई। इसके बारे में पढ़ा था कि अगर ऐसा होता है तो कोरोना की संभावना है। सिविल अस्पताल में जाकर कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच मुझे न तो इत्र की खुश्बू आ रही थी, न किसी प्रकार की स्ट्रांग दुर्गंध। हालांकि स्वाद पता चल रहा था। तब खुद को स्वस्थ करने के लिए आयुर्वेदिक तरीका अपनाते हुए जड़ी-बुटियों का काढ़ा बनाकर उसका सेवन किया। दिन में तीन-चार बार पीने के साथ गुनगुना पानी भी पीती रही, ताकि कफ न बने।

ऐसा हुआ तो कोरोना से जंग लड़ना मुश्किल होगा। पर, काढ़ा व गर्मी पानी ने काफी राहत दी। तुलसी को पानी में डालकर उबाला और भांप ली, जोकि फायदेमंद रही। धीरे-धीरे सूंघने की क्षमता लौटने लगी। फिलहाल मैं खुद को स्वस्थ महसूस कर रही हूं। स्वास्थ्य विभाग से अपील है कि मेरा घर बाहर से सेनिटाइज हुआ है लेकिन अंदर से करवा दें ताकि परिजन सुरक्षित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iKW2Jj

कोई टिप्पणी नहीं