शिक्षिकाओं ने परनीता मधोक को किया सम्मानित
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत की शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी परनीता मधोक की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी को उनके कुशल कार्यकाल के लिए सम्मान से नवाजा गया। शिक्षिकाओं ने कहा कि महिलाएं किस तरह रहनुमा बनकर व्यवस्था को मजबूत करने का जज्बा रखती हैं, इसका उदाहरण परनीता मधोक ने पेश किया है।
तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने शहरी और ग्रामीण अंचल के शिक्षा के प्रचार-प्रसार व व्यवस्था कायम रखने का बेहतर कार्य किया। उसी का परिणाम है कि प्राथमिक, उच्च, मिडिल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। इस प्रकार की कुशल कार्यप्रणाली के कारण ही शिक्षिकाओं ने बीईओ को सम्मानित करने का फैसला लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zvo8zg
कोई टिप्पणी नहीं