विधायक ने सीएम को पत्र लिख कहा-35 वर्षों से नहीं हुई भूना सब माइनर की सफाई
हलका विधायक ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख भूना माइनर के सुदृढ़ीकरण व सफाई करवाने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि कि माइनर की पिछले पैंतीस वर्षों से न तो मरम्मत की गई है और न ही सफाई हुर्ई है। मौजूदा समय में ये माइनर पूरी तरह से खस्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि भूना माइनर गुहला क्षेत्र का मुख्य सिंचाई स्त्रोत है। माइनर से पीडल, थेह मुकेरियां, खरकड़ा, भूना, थेह बूटाना, मस्तगढ़, लदाना चक्कू, रामथली व खंरका समेत लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलता रहता है।
ऐसे में इतने लंबे समय तक नहर की मरम्मत न होना व सफाई न किया जाना सिंचाई के काम में बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि खस्ता हो चुकी यह माइनर बरसात के दिनों में आसपास के गांवों को भी प्रभावित कर सकती है। ईश्वर सिंह ने बताया कि माइनर का केस नाबार्ड को भी भेजा गया है।
विधायक ने बताया कि इस संबंध में वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाएंगे। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे मेहनत कश किसानों के हितों के लिए हर समय तैयार रहेगें। विधायक ने कृषक समाज को विधानसभा क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रदेश व देश के अन्न भंडारों में अपना योगदान देने वाला गुहला विधानसभा क्षेत्र के किसान को खेती के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध होती रहेंगी अाैर वे कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38kWkBM
कोई टिप्पणी नहीं