रात के समय घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास करने पर तीन के खिलाफ केस
खंड के गांव कलवाड़ी में तीन लोगों के द्वारा घर में घुसकर मारपीटाई करने व जाने से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सुरेश के खिलाफ घर पर आकर गाली गलौच करने की शिकायत 29 जून को पुलिस को दी थी। जिसके बाद रात के समय करीब दो बजे सुरेश, नवीन व प्रदीप कुल्हाड़ी व डंडे लेकर उनके घर में घूस गए व उनपर हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य भी खड़े हो गए। जिसके बाद उक्त लोग भागने लगे तो उन्होंने दो लोगों को परिवार की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया व एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस दौरान हुई लड़ाई में एक व्यक्ति का मोबाइल भी उसके घर में ही गिर गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर दोनों आरोपियों व मोबाइल को पुलिस के हवाले कर दिया है। नरेन्द्र ने पुलिस को शिकायत देते हुए उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उनके परिवार के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रह सके। पुलिस ने नरेन्द्र कुमार की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZzjujM
कोई टिप्पणी नहीं