Header Ads

Breaking News

धनिया गांव में एक किलोमीटर सड़क बनाना भूला पीडब्लूडी, हादसे का डर

https://ift.tt/3dOoyWs

झज्जर जिले के अंतिम छोर पर धनिया मोड़ से गांव धनिया की तरफ जाने वाली सड़क एक साल से बदहाल है। यहां पीडब्लूडी विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। इस सड़क पर अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग के जेई से कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं है। लॉकडाउन का नाम लेकर काम न करने का पल्ला झाड़ देते हैं।

जयपाल, संजय, विनोद, राकेश, बलराम, अनूप, मांगेराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क एक साल से टूटी पड़ी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण यहां हादसा होने का डर रहता है।

कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। धनिया मोड़ से गांव की तरफ एक किलोमीटर दूरी पर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। अब अनलॉक में भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कई बार वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। लगातार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई न होने से ऐसा लगता है कि पीडब्लूडी विभाग कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इसलिए इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से मौके का दौरा कर समस्या के समाधान की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PWD forgot construction of one kilometer road in Dhaniya village, fear of accident


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BWUMSw

कोई टिप्पणी नहीं