Header Ads

Breaking News

एक साथ 42 संक्रमित ठीक होकर लौटे घर, अस्पताल ने गुलदस्ते दिए; मिल प्रबंधन ने बरसाए फूल

https://ift.tt/31xHy9i

मंगलवार को जिले में कोरोना के दो मरीज और सामने आए हैं। ऐसे में राहत की बात यह है कि मंगलवार को 42 संक्रमित कोरोना पर जीत हासिल कर 14 दिन के होम क्वारंटाइन पर घर पहुंचे।

कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार व अन्य चिकित्सकों ने गुलदस्ते भेंट कर कोरोना पर जीत की बधाई दी और सभी को लोहानी के कोरोना केयर सेंटर से अपने अपने घरों के लिए रवाना किया।

176 मरीज हो चुके हैं ठीक
जिले में अभी तक 440 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 176 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को दिनोद निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है और 19 जून को भिवानी आया था। उसने 28 जून को फ्लू कॉर्नर पर सैंपल दिया था। बीटीएम लाइन कॉॅलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वह कॉॅलोनी में पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आया है।

200 लोगों के लिए सैंपल
सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि मंगलवार को 42 मरीज ठीक होकर होम क्वारंटाइन पर भेजे गए हैं। मंगलवार को दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जहां विभाग की टीमों ने पहुंचकर स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जीबीटीएल कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में विभाग की टीमें लगातार स्क्रीनिंग व सैंपलिंग अभियान चलाए हुए है। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों से 200 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

25 श्रमिक ठीक हुए तो मिल प्रबंधन ने किया स्वागत
भिवानी| मंगलवार को जिले में 42 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए। इनमें से 25 मरीज जीबीटीएल मिल के कर्मचारी हैं। कोरोना पर जीत हासिल कर राजपूत धर्मशाला में पहुंचे मिल के 25 श्रमिकों का मिल प्रबंधन की तरफ से फूलमालाओं तथा ताली व थाली बजाकर स्वागत किया गया। मिल प्रबंधन की तरफ से होम क्वारंटाइन किए गए श्रमिकों के लिए नि:शुल्क रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। जहां दो गज की सोशल दूरी, मास्क, सैनिटाइजर आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां श्रमिकों काे प्रतिदिन चिकित्सकीय सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आइसोलेशन सेंटर से ठीक हुए कोरोना पॉजिटिव को उनके घर के लिए रवाना करते चिकित्सक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31JaM5t

कोई टिप्पणी नहीं