Header Ads

Breaking News

दवाओं की सप्लाई की आड़ में कंटेनर गाड़ी में कर रहे थे शराब की तस्करी

https://ift.tt/2ZYBmEX

दवाओं की सप्लाई के लिए झूठी बिल्टी बनवाकर उसकी आड़ में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जीटी राेड पर शाहाबाद के नजदीक एक कंटेनर काे राेककर चालक से सामान के कागजात दिखाने काे कहा, ताे चालक ने कहा कि वह दवा की सप्लाई करता है। उसने बिल्टी भी दिखाई।

शक हाेने पर पुलिस ने कंटेनर गाड़ी काे खाेलकर जांच की ताे उसमें दवा की बजाए 7200 बाेतल अंग्रेजी शराब की मिली। पुलिस ने चालक पर धाेखाधड़ी कर दवा के नाम पर शराब की अवैध तस्करी करने के आराेप में केस दर्ज किया है। साथ ही चालक समेत 2 आराेपियाें काे माैके से दबाेचा।

बता दें कि थाना शाहबाद से सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह की टीम काे गुप्त सूचना मिली थी। न्यू सूरज पंजाबी ढाबा पर एक कंटेनर गाड़ी बंद बाॅडी की खड़ी है। उक्त गाड़ी में बिना परमिट की काफी मात्रा में शराब है। सूचना पर पुलिस उक्त ढाबे के नजदीक खड़े कंटेनर के पास पहुंची, ताे उसमें चालक समेत दाे लाेग मिले।

पूछताछ में आराेपियाें की पहचान गांव रेडान बाडमेर राजस्थान वासी रामा व गांव जायडू वासी दामा राम के ताैर पर हुई। कंटेनर से 200 पेटी अंग्रेजी शराब, 200 पेटी अंग्रेजी के हाफ व 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gLSNiP

कोई टिप्पणी नहीं