बरसात से 6 डिग्री लुढ़ककर तापमान आया 33 डिग्री पर, आज भी बारिश के आसार
मौसम में देर रात्रि को बदलाव हुआ और जल्दी सुबह जिला के कई हिस्सों में बरसात भी रही। इससे दिन के तापमान में एकदम से गिरावट आ गई। दिन का तापमान सीधे 6 डिग्री लुढ़ककर 33 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी रही। रात का तापमान गिरकर 26.4 से 22.2 पर आ गया। दिन के समय हवाएं भी बंद रही, इससे मौसम में उमस रहने से हालांकि गर्मी भी रही।
लेकिन शाम के समय मौसम खुशनूमा हो गया। पार्कों में भी चहल-पहल रही। शनिवार की देर रात्रि को हुई बारिश धारूहेड़ा क्षेत्र में सर्वाधिक दर्ज की गई। धारूहेड़ा में 15 एमएम बारिश हुई। वहीं रेवाड़ी में 10 एमएम बारिश हुई है। जबकि जिले में औसत बारिश 4.9 एमएम दर्ज की गई। इधर, हल्की बरसात से ही शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में भी असुविधा रही।
किस क्षेत्र में कितनी बारिश:रेवाड़ी में 10 एमएम, मनेठी व पाल्हावास में 1 एमएम, धारूहेड़ा में 15 एमएम, डहीना में 5 एमएम, बावल में 6 एमएम, कोसली में 0.2 एमएम और नाहड़ में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आगे क्या : 3-4 दिन मानसूनी हवाओं के सक्रिय रहने के आसारमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं आना शुरू हो गई है। इस कारण तीन-चार दिनों तक मानसूनी हवाओं के पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना है। 6 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e60Oxk
कोई टिप्पणी नहीं