Header Ads

Breaking News

ऑनलाइन माध्यम से हुआ पीएचडी का वाइवा एमसीए कोर्स अब 3 की बजाय 2 साल का

https://ift.tt/31Zkhh1

आईजीयू मीरपुर के वाणिज्य एवं गणित विभाग में पीएचडी शोधार्थियों का अंतिम वाइवा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कराया गया। गणित विभाग में कुमारी सरिता का पीएचडी वाइवा ऑनलाइन माध्यम से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से प्रोफेसर टी. डी. नारंग ने लिया। कुमारी सरिता ने प्रो. ममता कामरा के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य संपन्न किया है। वाणिज्य विभाग में अमित डांगी एवं कुमारी सुमन जांगड़ा का पीएचडी वाईवा भी ऑनलाइन माध्यम से करवाया गया। अमित डांगी ने अपना शोध कार्य वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. विजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया।

वहीं कुमारी सुमन जांगड़ा ने अपना शोध कार्य डॉ. पिंकी रानी के मार्गदर्शन में किया है। कुमारी सुमन का वाईवा संपन्न कराने के लिए हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रोफेसर एच वेंकटेश्वर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सुमन जांगड़ा ने अपना शोध कार्य रियल एस्टेट सेक्टर में आवासीय क्षेत्र के संदर्भ में ग्राहक संतुष्टि विषय पर संपन्न किया। डॉ. पिंकी रानी ने कहा कि वाणिज्य विभाग हमेशा ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी कोई ना कोई नया मार्ग निकालने के लिए तत्पर रहा है। आज कोविड की समस्या को देखते हुए यह उपयुक्त माध्यम है। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर तेज सिंह ने शोधार्थियों एवं उनके गाइड को बधाई दी और कहा कि शोध कार्य राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने के लिए किया जाना चाहिए तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f3MfLY

कोई टिप्पणी नहीं