एचएयू के होम साइंस की छात्राएं ऑनलाइन प्रशिक्षण के बाद तैयार कर रही बॉडी कवर किट, 166 तैयार हैं
लड़कियाें के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो आत्मनिर्भर बनें। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी की होम साइंस काॅलेज की छात्राएं अब विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापिकाओं के सहयोग से ऑनलाइन प्रशिक्षण हासिल कर कोविड-19 से बचाव के लिए बॉडी कवर किट तैयार कर रही हैं। एचएयू के हाेम साइंस काॅलेज के सहयोग से कोविड-19 के चलते अपने स्तर पर मास्क का निर्माण एवं वितरण निरंतर कर रहा है। इसके जरिए कोविड याेद्धाओं तक मदद पहुंचाने में भी सफल हो रही हैं।
सामाजिक संस्थाओं ने दिया मैटिरियल
कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. बिमला ढांडा ने बताया कि छात्राओं के इस हुनर को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं ने कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के रूप में बॉडी किट बनवाने के ऑर्डर भी दिए हैं। अभी तक छात्राएं 166 किट तैयार कर 21,700 रुपए भी कमा चुकी हैं। इन बॉडी कवर किट को तैयार करवाने के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा सारा मैटिरियल उपलब्ध करवाया जाता है।
ऑनलाइन सिखाई बॉडी कवर किट बनानी
डॉ. बिमला ढाण्डा ने बताया कि बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राओं को इंडस्ट्रियल अटैचमेंट इन होम साइंस के तहत कंपनियों के साथ मिलकर उनमें होने वाले कार्यों संबंधी तीन महीने का अनुभव हासिल करना होता है। छात्राओं को घर पर रहकर ही ऑनलाइन उत्पाद बनाना सीखाया।
यह छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक
एचएयू के वीसी प्रोफेसर के.पी. सिंह ने छात्राओं और विभाग के सदस्यों के इस सहयोग व प्रयास की सराहना की है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे ओर अधिक मेहनत कर इसको अपनी कमाई का जरिया बनाएं जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dQa3Sm
कोई टिप्पणी नहीं