एचएयू में कृषि रसायन एवं उर्वरक में 1 वर्षीय डिप्लोमा शुरू, 30 सीटें
एचएयू में पहली बार कृषि रसायन एवं उर्वरक में एक वर्षीय डिप्लोमा शुरू किया जाएगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह के प्रयासों से इस तरह का डिप्लोमा युवाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शुरुआत में एक वर्षीय इस डिप्लोमा में कुल 30 सीट निर्धारित की है, जिसमें से अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 20 प्रतिशत, पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत सीटों का निर्धारण किया है।
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और 18 से 55 वर्ष तक की आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। कोर्स संंबंधी फीस, दाखिला प्रक्रिया व अन्य जानकारियों को उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एचएयू ए.सी.डाट इनसे प्राप्त कर सकते हैं।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके सहरावत ने बताया कि इस कोर्स में दाखिला कृषि महाविद्यालय हिसार, कृषि महाविद्यालय कौल(कैथल) व कृषि महाविद्यालय बावल (रेवाड़ी) के लिए अलग-अलग होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gjbHxg
कोई टिप्पणी नहीं