मोहड़ी के युवक से मोबाइल छीनने के दो आरोपी पकड़े, मोबाइल बरामद
पुलिस ने मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान माजरी मोहल्ला शाहाबाद निवासी विजय कुमार और शिव कॉलोनी लाडवा निवासी दिलेर सिंह के तौर पर हुई है। 11 मई को मोहड़ी शाहाबाद निवासी नंद कुमार ने शाहाबाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
वह और उसका दोस्त हेमलाल लॉकडाउन के दौरान अपने गांव छत्तीसगढ़ जाने के लिए एसडीएम ऑफिस शाहाबाद रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आए थे। रजिस्ट्रेशन करवा वापस अपने घर जा रहे थे। तो साहा चौक के नजदीक पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। युवक हाथ में पकड़ा मोबाइल छीनकर बाइक पर फरार हो गए।
मामले की जांच सीआईए-वन से सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद की टीम को सौंपी गई थी।सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद की टीम ने सूचना पर शाहाबाद अनाज मंडी टी-पाॅइंट बराड़ा रोड से माजरी मोहल्ला शाहाबाद वासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथी दिलेर सिंह के साथ मिलकर साहा चौक के नजदीक एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था।
छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि दूसरा आरोपी शिव कॉलोनी लाडवा वासी दिलेर सिंह कई दिनों से नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल था। वह नशा मुक्ति केंद्र से छूट कर आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से छीना हुआ फोन बरामद करवाया। पूछताछ में पता चला आरोपी दिलेर सिंह के खिलाफ जिला के थानों में मारपीट व चोरी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ehW48L
कोई टिप्पणी नहीं