Header Ads

Breaking News

महिला से दुष्कर्म की बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://ift.tt/3g4BUzB

कोसली थाना पुलिस ने एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किया गया आरोपी एक गांव निवासी गोलू उर्फ अनिल कुमार है। पुलिस ने आरोपी को कोविड टेस्ट कराने के बाद उसको क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया है। आरोपी की रिपोर्ट आने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

जांच अधिकारी एएसआई मंजू ने बताया एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि जनवरी माह में वह सुबह के समय अपने घर से प्लाट में पशुओं को चारा डालने के लिए जा रही थी। आरोपी गोलू ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और गला दबाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी महिला को बात करने के लिए भी धमकी देता था। महिला का आरोप है कि गोलू ने बदनाम करने की धमकी देकर 10 हजार रुपए मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद 24 फरवरी की रात को वह घर पर अकेली थी तब आरोपी ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना ली।

बाद में आरोपी अश्लील वीडियो पति को दिखाने व वायरल करने की धमकी देकर घर में रखे 6 हजार रुपए भी ले गया। घटना के बाद आरोपी का एक साथी मिंटू भी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में पति को अवगत कराते हुए पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने दुष्कर्म करने व पैसे ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी अनिल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VpQrhk

कोई टिप्पणी नहीं