धारूहेड़ा में घर के बाहर व पार्किंग में खड़ी दो बाइक चोरी, नहीं लगा सुराग
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जिला में क्राइम की भी रफ्तार बढ़ती जा रही है। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से चोर घर के बाहर एवं पार्किंग में खड़ी एक बाइक को चुरा ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
चांद कॉलोनी निवासी चितरपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक सेक्टर-6 हाउसिंग बोर्ड की पॉर्किंग में खड़ी की थी। वह किसी काम से वहां पर गया जहां पर उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली। तत्पश्चात पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की दूसरी घटना में चोर सेक्टर-6 से घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के भदौही के गांव मेहदोंपट्टी चाेरी निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह यहां कंपनी में काम करता है।
फिलहाल सेक्टर-6 में किराए पर रहता है और 26 जून की शाम को ड्यूटी से आने के बाद अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ समय बाद ही चोर बाइक चुरा ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZflYDO
कोई टिप्पणी नहीं