रेलवे महिला कर्मी की हत्या के शक में पहले कॉलोनी में ही ठीक इसी तरह वारदात में शामिल रहे दो लोगों पर शक
रेलवे कॉलोनी में महिला कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस का शक दो लोगों पर है। इन 2 लोगों का नाम रेलवे कॉलोनी में ही कुछ साल पहले ठीक इसी तरह हुए मर्डर में आया था। शक के आधार पर पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है। यह क्लियर नहीं हुआ है की हत्या किसने और क्यों की है।
उधर, बुधवार को महिला के शव का डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया डॉक्टर के अनुसार शरीर करीब 15 जगह ब्लंट चोट के निशान हैं। सिर और मुंह की हड्डी कई जगह से टूटी हुई है। लगता है कि किसी भारी हथियार से वार किए गए हैं। हाथों तक पर चोट के निशान हैं। वहीं महिला से रेप हुआ या नहीं फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टर ने स्वैब लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
बुधवार को भी रेलवे कॉलोनी में जांच करने पहुंची पुलिस की टीमें: महिला की हत्या के मामले में मंगलवार देर रात तक एसपी कमलदीप गोयल समेत पुलिस की टीमें मौके पर जांच में लगी रही। रिश्तेदारों से जानकारी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। वहीं बुधवार को भी पुलिस की टीम में रेलवे कॉलोनी में जांच के लिए पहुंची हुई थी।
टीम ने महिला के घर में आकर फिर से जांच की, वहीं कुछ टेक्निकल एंगल से भी पुलिस इस मामले में सुराग जुटा रही है। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि उनकी टीम इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। फ़िलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि हत्या किसने और क्यों की। उम्मीद है कि जल्द ही मामला ट्रेस हो जाएगा।
भांजी की शिकायत पर पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज
शुगर मिल कॉलोनी निवासी रिचा ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ रेलवे कॉलोनी में रह रही थी। उनके फूफा बृजमोहन का साल 2011 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद बुआ को रेलवे में साल 2014 में नौकरी मिली थी। वह रेलवे की कैंटीन में जॉब कर रही थी।
मंगलवार को उनके पिता ने सूचना दी कि उनकी बुआ का मर्डर हो गया। वह अपने पति के साथ उनके क्वार्टर पर पहुंची तो देखा कि उसकी बुआ का शव फ्रिज के पास नग्न अवस्था में पड़ा था। वहीं घर पर सामान बिखरा था। ऐसा लगता है कि किसी ने हत्या कर लूट की है। इस शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं मामले में सीआईए वन की टीम जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hZM868
कोई टिप्पणी नहीं