Header Ads

Breaking News

चोरी करने के शक में दो दोस्तों को पेड़ से बांधकर पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

https://ift.tt/3eJmelf

चोरी के शक में कुछ लोगों ने दो युवकों को जमकर पीटा। वही इस पिटाई का उन्होंने वीडियो भी बनाया। आरोप है कि दोनों युवकों के पूरे कपड़े उतार कर पीटा गया और बाद में जब उन्होंने पानी मांगा तो पानी भी नहीं दिया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया। बर्बरता से की गई इस पिटाई का वीडियो बनाया गया।

बाद में यह वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस को हरकत में आना पड़ा। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। गांधीनगर चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि एक आरोपित वीना नगर कैंप निवासी हरजीत उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि कैंप निवासी रमेश कुमार ने छह जून की सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त लाडी के साथ शराब पी। इसके बाद वह दोनों हनुमान मंदिर कैंप के पास ही खड़ी गाड़ियों की तरपाल के पास पहुंचे और त्रिपाल को उठाने लगे।

आरोप है कि वहां पर हैप्पी, रोहित सहित चार-पांच लोग आगे और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट की और पेड़ से बांध दिया। वे किसी तरह वहां से निकले और घर पर पहुंचे। आठ जून को पिटाई की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई, तो रमेश ने अपनी मां कमला को इस बारे में बताया। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। गांधीनगर पुलिस चौकी ने इस मामले में केस दर्ज किया।

यह दिख रहा वीडियो में| तीन मिनट सात सेकेंड के वीडियो में अारोपी युवकों को बुरी तरह से पीट रहे हैं। उन्हें बेल्ट से पीटा जा रहा है। वहीं गालियां दी जा रही हैं। उनसे कबाड़ी का नाम पूछ रहे हैं। पिटाई करने वालों ने उनके कपड़े तक उतार दिए। युवकों ने कई बार पानी भी मांगा, लेकिन आरोपी उन्हें पीटते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर |दोनों दोस्तों को पीटता युवक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fX2quM

कोई टिप्पणी नहीं