हिरमी हॉस्टल व रेस्ट हाउस में स्वास्थ्य विभाग बनाएगा कोविड केयर सेंटर
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही जहां प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। वहीं इलाज के लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिले में कोविड केयर सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही हिरमी हॉस्टल व रेस्ट हाउस को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा।
इसे लेकर डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को आदेश जारी किए। इस कोविड केयर सेंटर का प्रयोग जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। केयर सेंटर में हिरमी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की भी ड्यूटी 24 घंटे ड्यूटी लगेगी। इनकी ड्यूटी रोस्टर के तहत ही लगेगी।
मैस भी रखनी होगी चालू : डीसी ने जारी आदेशों में कहा कि हिरमी के संयुक्त निदेशक हिरमी हॉस्टल और रेस्ट हाउस के लिए अधिकारियों की डयूटी का रोस्टर तैयार करेंगे। हिरमी हॉस्टल की मैस को पूर्णत: चालू हालत में रखेंगे। हिरमी को कोविड-केयर सेंटर के रुप में स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक जगह पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई है। इसी कड़ी में जिले के सरकारी भवन, रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस को कोरोना वायरस को रिजर्व कर किया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर इनमें कोविड पेशेंट के इलाज, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ को ठहरने के लिए प्रयोग किया जा सके।
सरकारी रेस्ट हाउस सीएमओ को सौंपे
डीसी ने बताया कि हरियाणा अपेक्षित एवं अधिग्रहण अचल सम्पति एक्ट 1973 और अंडर सेक्शन 12 के तहत हरियाणा महामारी कोविड-19 विनियमन 2020 में सरकारी व निजी संस्थानों, होटल आदि को अधिग्रहित किया जा सकता है। जिले में पैराकीट, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पिपली, शाहाबाद, लाडवा, टूरिज्म यात्रिका पिहोवा, किसान रेस्ट हाउस पिहोवा, सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस पिहोवा, ज्योतिसर रेस्ट हाउस, विश्वविद्यालय रेस्ट हाउस, एनआईटी रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र, नीलकंठी यात्री निवास कुरुक्षेत्र, सैनिक रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र, पंचायत भवन कुरुक्षेत्र, बीबीएमबी रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र, सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र, हिरमी हॉस्टल कुरुक्षेत्र, यूथ हॉस्टल पिपली नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस रेस्ट हाउस पिपली का अधिग्रहण कर इन इमारतों व संस्थानों को सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र को सौंपा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3drmMKK
कोई टिप्पणी नहीं