सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो रहा चालक मृत मिला, पुलिस ट्रक हटवाने गई तो चला पता
पंजाब के गोविंदगढ़ मंडी जा रहे एक ट्रक चालक की झज्जर के कुलाना चौक पर रहस्यमय हालत में मौत हो गई। वो राजस्थान के भिवाड़ी से टाइल भरकर जा रहा था। इस घटना की जानकारी तब पता चली जब कुलाना चौक पर अन्य हेवी व्हीकल पर जाम लगने लगा तब पुलिस सड़क के करीब खड़े इस ट्रक को हटवाने के लिए पहुंची तब चालक मृत मिला, जबकि चालक के अलावा ट्रक में और कोई नहीं था।
पंजाब के पटियाला जिला निवासी ट्रक चालक की मौत हाे गई। लेकिन असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भेजा है। परिजनों को इस संबंध में सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक चालक अपने ट्रक में भिवाड़ी राजस्थान से टाइलें भरकर पंजाब के गोविंदगढ़ जा रहा था। कुलाना चौक पर एक चाय की दुकान पर के पास अपने ट्रक को रोका और सो गया। दोपहर करीब 2 बजे तक जब ट्रक को पुलिस रोड के पास से हटवाने के लिए पहुंची तो ट्रक में सो रहा चालक मृत अवस्था में मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ibtIiG
कोई टिप्पणी नहीं