Header Ads

Breaking News

जिले में कोरोना के 9 केस मिले, अब तक कुल पॉजिटिव 235 हुए

https://ift.tt/3dE3guR

झज्जर जिले में शनिवार को फिर कोरोना के 20 केस मिले हैं। इनमें बहादुरगढ़ 9, बादली में 3 और गुभाणा में 8 पाॅजिटिव मिले हैं। जबकी 11 केस दिल्ली में जोड़े जाएंगे। पॉजिटिव मामलों में एक नई बस्ती बहादुरगढ़, एक कबलाना गांव, बादली में एक, छुड़ानी में एक, मातन में एक, यादव काॅलोनी में एक, लड़रावण गांव में एक और एक आत्मशुद्धि आश्रम में कोरोना संक्रमित केस पाया गया है। अब तक पाॅजिटिव केस की संख्या 235 तक पहुंच चुकी है।

150 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 82 लोग अभी कोरोना की गिरफ्त में हैं। जिले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में सबसे अधिक मामले दिल्ली व ग्रुरुग्राम से आने जाने वाले लोगों की ओर से ही आ रहे हैं। अधिकतर मामलों में बहादुरगढ़ में निकल रहे मामले भी उन लोगों के संपर्क में आने से प्रकाश में आ रहे हैं, जिनका संबंध दोनों स्थानों पर आने जाने से है। सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि अब तक जिले में 9 केस मिले हैं। बादली के गुभाणा गांव में दो दिन पहले दिल्ली पुलिस के जेल वार्डन के परिवार के भी सात लोगों पाॅजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बादली में भी दिल्ली पुलिस के एक कर्मचारी सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले।

बादली स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट में रखा है। उन्हें घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही की गई है। स्वास्थ्य विभाग बादली की एसएमओ संगीता खुराना, गुभाणा में ड्यूटीरत स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज दीवान सिंह, बादली में इंचार्ज जसमेर सिंह ने बताया कि 8 कोरोना पाॅजिटिव गुभाना निवासी हैं। उन्हें और तीन बादली के पाॅजिटिव लोगों को होम आइसोलेट किया है। उनके घरों पर पाॅजिटिव नोटिस लगाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9 cases of corona were found in the district, so far 235 positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31uE4Eq

कोई टिप्पणी नहीं