Header Ads

Breaking News

संक्रमण रोकने के लिए मांगे गए प्रभावी सुझाव

राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रोकने के उपाय और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे है। इसके लिए विशेषज्ञों से सुझाव लेकर उस पर काम किया जा रहा है। इसके मद्देनजर ही उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) और सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ विशेषज्ञ पैनल की दिल्ली में कोरोना प्रबंधन पर बैठक हुई।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विशेषज्ञों से कोरोना संक्रमण को रोकने सुझाव देने का अनुरोध किया। इसके अलावा विशेषज्ञों से कोरोना की रोकथाम की रणनीतियों को अधिक प्रभावी बनाने के उपाए, कोरोना योद्धाओं के मनो-सामाजिक देखभाल के लिए उपाय सुझाना, गहन चिकित्सा देखभाल में तेजी लाने की रणनीतियों पर सुझाव देने को कहा गया है। बता दें दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों के आकड़े में भी तेजी आ गई है। अब दिल्ली में केंद्र और राज्य दोनों सरकार साथ में आकर कोरोना को रोकने की तैयारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Effective suggestions sought to prevent infection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N9WWAi
https://ift.tt/2YbQH5j

कोई टिप्पणी नहीं