Header Ads

Breaking News

पिकअप में टक्कर मारने के बाद कार में लगी आग

https://ift.tt/3emnNVJ

समालखा जीटी रोड झट्टीपुर के पास एक टमाटर से भरी खड़ी पिकअप में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक फारुख की माने तो वह पिकअप में हिमाचल से टमाटर भरकर गुरुग्राम जा रहा था। जैसे ही वह झट्टीपुर के पास पहुंचा तो पिकअप में पंचर हो गया। जिसपर पिकअप चालक ने जीटी रोड पर साइड में गाड़ी खड़ी करके पहिया बदल रहा था। तभी अचानक पानीपत की ओर से एक कार चालक तेज रफ्तार से खड़ी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। आग लगते ही अज्ञात कार सवार मौके से भाग गया। कार में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car caught fire after hitting pickup


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YgCe8m

कोई टिप्पणी नहीं