आरोपियों ने शराब पिलाकर ठेकेदार व रसोइए को पीटा था, फिर लगाई थी आग
गांव बालू में शराब ठेकेदार व रसोइये को जिंदा जलाने के मामले में रिमांड पर चल रहे हिसार जिला के गांव कापड़ो निवासी सत्यवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने कई खुलासे किए। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने ओमप्रकाश के साथ शराब पी। वे खुद कम शराब पीते रहे और ओमप्रकाश को ज्यादा पिलाते रहे। ओमप्रकाश को नशा होने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ व रसोइये से मारपीट की, फिर आग लगाकर फरार हो गए। आरोपी के घर से सत्यवान का चांदी का कड़ा भी बरामद हुआ।
जिसे आरोपी हत्या के समय निकालकर ले गए थे। आरोपी ने कबूला कि इस दौरान उसकी पिस्तौल मौके पर ही छूट गई, जिसको उन्होंने मौके से उठाने की कोशिश की थी, लेकिन तब तक ठेका के बैडरुम में आग काफी भड़क चुकी थी, जिस कारण वे पिस्तौल नहीं उठा सके। आरोपी सत्यवान इससे पूर्व शस्त्र अधिनियम तथा लूट व चोरी आदि के करीब 15 मामलों में जिला जींद, हिसार, कैथल व फतेहाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी ने बताया कि दिनांक 20 मई की रात अज्ञात व्यक्तियों ने गांव बालू स्थित ठेका शराब के अंदर सो रहे शराब ठेकेदार ओमप्रकाश तथा ठेका पर रसोइए का कार्य करने वाले नेपाली युवक भगत सिंह समेत दो युवको की हत्या के मामले में दिनांक 2 जून को जाखौली निवासी आरोपी संदीप उर्फ दीपू तथा गुरमीत को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ उपरांत हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए उनके द्वारा बुलाए गए उनके साथी सत्यवान कापड़ो को उपरोक्त मामले में सीआईए-टू पुलिस के सबइंस्पेक्टर रणबीर सिंह द्वारा 15 जून को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
बता दें कि 14 जून को उपरोक्त आरोपी सीआईए-1 पुलिस द्वारा पाडला क्षेत्र से अवैध पिस्तौल व प्लेटिना बाइक समेत काबू करके गिरफ्तार किया गया था। आरोपी सत्यवान व उसके साथियों द्वारा इसी प्लेटिना बाइक से तेल निकालकर ठेका शराब के बैडरुम में आग लगाई गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zFEmgj
कोई टिप्पणी नहीं