Header Ads

Breaking News

आज 40 पार होगा पारा, कल हल्की बारिश की संभावना, हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है

https://ift.tt/2YJCsnr

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 जून शाम के बाद मौसम में परिवर्तन होगा। जिस कारण 19 व 20 जून को बादल छाने और एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हलकी बारिश की संभावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो सकता है। बुधवार काे अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। आज हलके बादल छा सकते हैं, लेकिन गर्मी अधिक रहेगी।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स 123 पर पहुंच गया। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गयाहै। इससे हार्ट और दमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैथल| बुधवार को दिन भर तेज धूप रही।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YN2A0G

कोई टिप्पणी नहीं