Header Ads

Breaking News

अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा गुड़ बाजार, हाउसिंग बाेर्ड व लालकुर्ती के जैन मंदिरों का निर्माण कार्य

https://ift.tt/2AWf922

काेराेना वायरस के संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय से श्री दिगंबर जैन सभा मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम बंद कर दिया गया था। गुड़ बाजार, हाउसिंग बाेर्ड और लाल कुर्ती स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जाना है। सभा के जनरल सेक्रेटरी विजय जैन ने बताया कि हाउसिंग बाेर्ड के मंदिर का निर्माण कार्य इस साल मार्च में, गुड़ बाजार और लाल कुुर्ती का अगस्त में पूरा हाेने वाला था। लेकिन कार्य बंद हाेने की वजह से देर हाे गई। कारीगरी के लिए कारीगर मकराना से आते हैं।

ऐसे में पिछले हफ्ते कुछ कारीगर बुलाकर हाउसिंग बाेर्ड मंदिर का काम शुरू कराया है। अगले हफ्ते से गुड़ बाजार व लालकुर्ती के मंदिरों का काम शुरू हो जाएगा। तीनाें मंदिरों का जीर्णोद्धार अक्टूबर तक पूरा हाेने की उम्मीद है।

मंदिरों को मकराना से मंगवाए खास मार्बल और धौलपुर के लाल पत्थर से तैयार करवाया जा रहा है। मंदिर में मशीनी नहीं बल्कि हैंड कार्विंग से तराशी हुई मूर्तियां व कलात्मक चित्र बनाए जा रहे हैं। गुड़ बाजार के श्री दिगंबर जैन मंदिर प्राचीन मंदिर है इससे जैन समुदाय के लोगों का विश्वास जुड़ा है। इसलिए इस प्राचीन विरासत काे भव्य रूप देने के उद्देश्य से कार्य चल रहा है।

इन मंदिरों के निर्माण में लगभग 3 कराेड़ रुपए का खर्चा आएगा। गुड़ बाजार के मंदिर में भव्य हॉल भी बन रहा है। इसमें भगवान की तीन वेदियां बनाई जाएंगी। जिस पर भगवान विराजमान होंगे। पूरे हाल में जैन समाज से संबंधित भगवान के भावों को पत्थर की नक्काशी से मूर्तियां तैयार कर दीवारों पर उकेरा जाएगा। गुड़ बाजार के मंदिर में 8 बाई 6 फुट का और लालकुर्ती मंदिर में 6 बाई 4 फुट का चांदी का गेट भी बनाया जाएगा जिन्हें राजस्थान से तैयार करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अम्बाला | हाउसिंग बोर्ड में शुरू हुआ दिगंबर जैन मंदिर का काम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eEZZMU

कोई टिप्पणी नहीं