समीक्षा बैठक : ऑनलाइन क्विज में जिले को प्रथम स्थान दिलाने की कवायद तेज
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन घर से पढ़ाओ कार्यक्रम की समीक्षा के बारे में सेमीनार आयोजित किया गया। डाईट के वरिष्ठ प्रवक्ता लालसिंह यादव ने बताया कि कोविड़-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए इस सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें महेंद्रगढ़ व कनीना खंड के क्लस्टर मुखियाओें ने भाग लिया। इसमें साप्ताहिक क्वीज में जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने के लिए एक कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
अटेली खंड राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जिले को भी प्रथम लाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अटेली राजेन्द्र सिंह ने अपने खंड में किए गए प्रयास की मुखिया के साथ प्रमुखता से विचार-विमर्श किया गया ताकि जिले के अन्य खंडों के अध्यापक भी लाभान्वित हो सके। महेंद्रगढ़ से अल्का श्योराण, कनीना से अभयराम यादव ने भी प्रतियोगिता में बेहतरी के लिए पूरे प्रयास करने का भरोसा दिलाया। सेहलंग क्लस्टर के मुखिया ज्ञानसिंह, डुलाना क्लस्टर सतबीर सिंह, बेरी क्लस्टर कैलाशचंद व भोजावास के क्लस्टर यादवेंद्र ने भी इस दिशा में किए जा रहे अपने अपने प्रयासों की चर्चाएं की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dC2s9G
कोई टिप्पणी नहीं