Header Ads

Breaking News

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी वापसी को लेकर प्रदर्शन करेगी माकपा

https://ift.tt/3g4BUzB

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दामों में वापस करवाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

पार्टी और ओर से जारी संयुक्त बयान में जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड राममेहर सिंह ने बताया कि 20 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में 12 रुपये की बढ़ोतरी की है। पैट्रोल-डीजल दोनों का भाव बराबर ला दिया है। उन्होंने कहा कि इससे किसान और आम जनता पर बोझ बढ़ेगा तथा महंगाई बढ़ती जाएगी।

वहीं दुनिया में इसका भाव सस्ता हुआ है हमारे देश की सरकार सस्ता होने पर भी टैक्स लगाकर आम जनता की कमर तोड़ रही है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी 30 जून को भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा, सिवानी, बहल, लोहारू, बाढ़डा, दादरी में प्रदर्शन करेगी। डीसी व संबंधित अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार से रेट कम करने के लिए ज्ञापन देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZflYni

कोई टिप्पणी नहीं