Header Ads

Breaking News

161 पुलिसकर्मियों का तबादला, लज्जाराम रादौर थाना के एसएचओ लगाए

https://ift.tt/3g4BUzB

एसपी कमलदीप गोयल ने 161 पुलिस कर्मचारियों के ट्रांसफर के आॅर्डर किए, इसमें थाना एसएचओ और चौकी इंचार्ज बदल गए। सब इंस्पेक्टर लज्जाराम को रादौर थाना प्रभारी लगाया गया है। रादौर से ऋषि कुमार को फर्कपुर थाना में भेजा गया। हमीदा चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह को थाना छछरोली भेजा गया है। वही सब इंस्पेक्टर जयपाल को महिला थाने में भेजा गया। हमीदा चौकी की जिम्मेदारी शमशेर सिंह को दी गई है। विजय कुमार को अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज लगाया गया है।

इसी तरह देवेंद्र सिंह को पंचर्तीथी चौकी इंचार्ज लगाया गया है। ओमप्रकाश सिंह को रामपुरा चौकी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं एसपी ने सिक्योरिटी सेल के स्टाफ को भी बदल दिया। इतने कर्मचारियों का पहली बार तबादला हुआ है। कई कर्मचारी काफी दिन से ट्रांसफर के इंतजार में थे। कइयों को इस ट्रांसफर से मनपसंद पोस्टिंग मिली है तो कइयों की कुर्सी चली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eJvG7X

कोई टिप्पणी नहीं