पुलिस के पीछा करने पर कार सवार ने किया फायर, फरार
शहर यमुनानगर थाना एरिया में बदमाश बेखौफ हैं। पुलिस पहले तो कहीं नजर नहीं आती, अगर नजर आती है तो बदमाश पुलिस से भी नहीं डरते। ऐसे ही वारदात एसपी आवास से चंद दूरी पर हुई है। कार सवार बदमाश पुलिस को पीछे लगी देख फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस देखती रह गई। हालांकि पुलिस ने खानापूर्ति के लिए केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन जो कहानी बनाई है उस पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा की गोली चलाने वाले को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है और इस तरह से हो रही वारदातों को रोक पाती है या नहीं।
हालांकि चर्चा यह भी है कि यहां पर जो वारदात हुई है अवैध शराब माफिया ने की है।पुलिस कर्मचारी जगरूप सिंह कहते हैं कि वह राइडर पर गश्त पर जैसे ही सरनी चौक पर पहुंचे तो एक वर्ना कार मॉडल टाउन की तरफ मुड़ी। हम जैसे ही कार के पीछे गए तो कार चालक ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कार का नंबर गुड़गांव का है। आरोपी भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है गोली चलाने वाला प्रेम नगर का रहने वाला है। वही कार में वह अकेला नहीं था उसके साथ और भी युवक थे। अब देखना होगा कि पुलिस किस-किस को पकड़ती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ByzmL8
कोई टिप्पणी नहीं