ज्योतिरादित्य और उनकी मां की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
भाजपानेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजेकी दूसरी कोरोना रिपोर्टनिगेटिव आई है। सिंधिया की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें दो-तीनबाद अस्पताल डिस्चार्ज किया जा सकता है। सिंधिया और उनकी मां कोकोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। दैनिक भास्कर ने मैक्स अस्पताल को फोन करकेइसकी पुष्टि की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी सिंधिया और उनकी मांभर्ती हैं, इलाज चल रहा है।
पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया कीतबियत अचानक खराब हो गई थी।उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हेंबुखार और गले में खराश थी। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनका मां माधवी राजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट कराया गया था। ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परिवार के बाकीसदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद 9 जून को सिंधिया और उनकी मां को मैक्सअस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिंधिया ने गिराई थी कमलनाथ सरकार
11 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेस छोड़कर भाजपामें शामिल हो गएथे।इसके बाद सिंधिया समर्थक विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, जिससेमध्य प्रदेश में कांग्रेस कीकमलनाथ सरकार गिर गई थी और कमलनाथ नेफ्लोर टेस्ट से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने के बादज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली चले गए थे, इसके बाद लॉकडाउन लग गया, जिससे वह परिवार के साथदिल्ली में ही रुक गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/scindia-corona-update-second-report-of-jyotiraditya-scindia-and-his-mother-negative-may-soon-be-discharged-from-max-hospital-delhi-127398570.html
https://ift.tt/2AuhHUy
कोई टिप्पणी नहीं