Header Ads

Breaking News

आज 365 संक्रमितों ने दम तोड़ा: दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार; महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में रिकॉर्ड 152 मौतें

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8,473 हो गई है। गुरुवार को 365 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। देश की राजधानी दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 101 मौतें हुईं। दिल्ली में अब तक 1,085 लोगों की जान संक्रमण से गई है। महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में 152 लोगों की मौत हुई। यह महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां अब तक 3,590 लोग जान गंवा चुके हैं।

गुजरात में 38 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 1385 हो गई है।उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 20 से ज्यादा मौतें हुईं। 24 घंटे में यहां 24 लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर,तमिलनाडु में 23, पश्चिम बंगाल में 10, राजस्थान में 5, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3, आंध्र प्रदेश में 2 मौतें हुईं। ओडिशा, जम्मू कश्मीर और केरल में 1-1 संक्रमितों की जान गई। इसके पहले बुधवार को अब तक की सबसे ज्यादा 387 मौतें हुई थीं।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 3590
गुजरात 1385
दिल्ली 1085
पश्चिम बंगाल 442
मध्य प्रदेश 427
तमिलनाडु 349
उत्तर प्रदेश 345
राजस्थान 264
तेलंगाना 156
आंध्र प्रदेश 80
पंजाब 59
जम्मू-कश्मीर 52
हरियाणा 52
कर्नाटक 72
बिहार 34
ओडिशा 12
झारखंड 08
हिमाचल प्रदेश 07
चंडीगढ़ 05
केरल 19
उत्तराखंड 15
छत्तीसगढ़ 05
असम 05
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
कुल 8,473
यह फोटो दिल्ली के निगम बोध घाट की है। अंतिम संस्कार के लिए लाए गए शव को ट्रॉली पर रखकर ले जाया गया।

20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 1857
अहमदाबाद 1092
पुणे 439
कोलकाता 275
ठाणे 378
चेन्नई 257
इंदौर 161
जयपुर 119
जलगांव 120
सोलापुर 112
सूरत 86
औरंगाबाद 117
नासिक 95
भोपाल 66
उज्जैन 64
रायगढ़ 58
हावड़ा 55
नार्थ 24 परगना 63
आगरा 55

10 जून को सबसे ज्यादा 387 मौतें हुई थीं

तारीख

मौतें
01 जून 201
02 जून 221
03 जून 259
04 जून 274
05 जून 286
06 जून 298
07 जून 261
08 जून

266

09 जून 241
10 जून 387


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Record Death toll in india due to coronavirus. Highest Death in single day spike in maharashtra, delhi, uttar pradesh.


from Dainik Bhaskar /national/news/indiadeathspikedelhiuttarpradesh-uttarpradesh-record-death-toll-in-india-due-to-coronavirus-highest-death-in-single-day-spike-in-maharashtra-delhi-uttar-pradesh-127398539.html
https://ift.tt/3fg3RE2

कोई टिप्पणी नहीं