Header Ads

Breaking News

अश्व अनुसंधान केंद्र ने 73 दिन में 14500 सैंपलों की जांच की, दो और वैज्ञानिक जांच टीम में शामिल

https://ift.tt/31fVJ2C

अश्व अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक और अन्य स्टाफ ने 73 दिन में हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के 14500 काेराेना के सैंपलों की जांच की है।

अब रोज औसतन सैम्पलों की संख्या 250 से 300 के बीच पहुंचने के कारण जांच करने वालों की संख्या 30 कर दी है। पहले इस काम में 28 लोग जुटे थे। अश्व अनुसंधान संस्थान के निदेशक ने भी स्टाफ के प्रयास काे सराहा है। जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नितिन कुमार विरमानी और डाॅ. अनुराधा भारद्वाज ने बताया कि संस्थान काे 12 अप्रैल काे काेराेना के सैंपलों की जांच साैंपी थी।

इसमें संस्थान के 20 से अधिक वैज्ञानिक और अन्य स्टाफ के लाेगाें काे लगाया था। हालांकि बाद में महिला स्टाफ ने सैंपलों की जांच शुरू कर दी थी। मात्र 73 दिन के अंदर अब तक संस्थान में कुल 14500 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। निदेशक डाॅ. बीआर गुलाटी ने बताया कि वैज्ञानिक व अन्य स्टाफ काे कार्य सराहनीय है।

सभी काे डिस्टेंस व मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हँ। वैज्ञानिकाें काे किसी भी तरह की परेशानी नहींहाेने दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की कोरोना सैंपल की जांच की शुरू
कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीआरपी व आरपीएफ की टीम को सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही कोरोना जांच के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल भी लिए। जिन्हें जांच के लिए अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब भेजा गया। आरपीएफ थाना प्रभारी बीरबल कुमार ने बताया कि कल बाकी बचे कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8nY0x

कोई टिप्पणी नहीं