निजी लैब में अब 2400 रुपए में होगा कोरोना टेस्ट
हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराने का शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। अब यहां 2400 रुपए में टेस्ट होगा। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने डीसी व सीएमओ को पत्र भेजकर इसे लागू कराने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में कोरोना जांच के लिए निजी लैब संचालक 4500 रुपए वसूल रहे थे। महाराष्ट्र एवं दिल्ली सरकार द्वारा रेट तय किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने भी जांच की दर निर्धारित कर दी है। सरकार का मानना है कि ऐसा करने के बाद सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए होने वाली भीड़ पर रोक लगेगी। लोग खुद अपना टेस्ट करा सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NcpGZj
https://ift.tt/2YRaeXR
कोई टिप्पणी नहीं