मध्यप्रदेश से सिरसा में अफीम सप्लाई करने आया था, 11 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
सिरसा पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को एक व्यक्ति को 11 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को पहले से अफीम तस्करी कीगुप्त सूचना मिली थी। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के तुरकिया मंदसौर के वार्ड नं. 6 में रहने वाले दिनेश कुमार पुत्र मांगी लाल के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश से सिरसा में अफीम सप्लाई करने आया था। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों के संदर्भ में पूछताछ करेगी।
डीएसपी आर्यन चौधरी व सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर गाड़ी में अफीम की सप्लाई करने जा रहा है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने जमाल क्षेत्र में सेमनाला के पास नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू की।
इसी दौरान सामने से आ रही कार को शक के आधार पर रोककर कार की तलाशी लेने पर उक्त कार में से 11 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। प्रारंम्भिक पूछताछ में पता चला है कि यह अफीम आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश क्षेत्र से लाई गई थी और उसे चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा व अन्य क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी।
उन्होंने बताया कि पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BRPXtn
कोई टिप्पणी नहीं