10 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 211 हुई, 5 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज
जिला महेंद्रगढ़ में शुक्रवार 10 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए। इसके साथ ही अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 211 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इसके अलावा 5 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में 151 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है।
जिला में कोरोना के 59 केस अभी भी एक्टिव है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 7 मोबाइल टीमों ने 389 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 351 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 26 जून तक 72842 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 43071 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6400 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 243 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में तीन नए काेराेना संक्रमित दाे पहले संक्रमित व्यक्तियाें के परिवार स
क्षेत्र में शुक्रवार काे तीन गांवों में तीन लाेग के काेराेना संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई। इनमें से दाे व्यक्ति पहले से काेराेना संक्रमित के परिवार से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने काेराेना संक्रमित की पुष्टि हाेने पर संबंधित व्यक्तियाें व उनके परिवार के सदस्याें की थर्मल स्क्रीनिंग की। बचीनी गांव में 14 जून काे एक व्यक्ति काेराेना पॉजिटिव हुआ था। इस व्यक्ति के काेराेना पाॅजिटिव हाेने के बाद स्वास्थ्य िवभाग की तरफ से उसके परिवार के सदस्याें के सैंपल लिए गए थे। पाॅजिटिव व्यक्ति की बेटी की रिपोर्ट अब पाॅजिटिव आई है।
इसी तरह गांव खेडा में पाॅजिटिव हुए व्यक्ति के परिवार के सदस्याें के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार पहले से पाॅजिटिव व्यक्ति के बेटे की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। गांव में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस आने पर डर का माहौल बना हुआ है। अभी गांव के 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य कर्मचारी ऋषि राज आर्य ने बताया कि 9 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन कर दिया था। डा. राहुल बंसल सीएचसी सेहलंग के आदेश अनुसार पाॅजिटिव आए व्यक्ति काे काेविड अस्पताल पटिकरा में भेज दिया है। इस मौके पर डॉ. राहुल बंसल, स्वास्थ्य कर्मचारी ऋषि राज आर्य सरपंच प्रतिनिधि रमेश, बिक्रम, सुजान, रामभतेरी आशा वर्कर आदि गांव के गणमान्य लाेग उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ गांव रिवासा के एक युवक के काेराेना पॉजिटिव हाेने की पुष्टि हुई है। यह युवक किर्गिस्तान रसिया से आया था। यादव धर्मशाला नारनौल में ठहरा हुआ है। 24 जून को सैंपल लिया गया था। जिसकी शुक्रवार रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BHLDgs
कोई टिप्पणी नहीं