Header Ads

Breaking News

हेल्थ टीम ने कई जगह की सैंपलिंग: 1 साल के बेटे और मां सहित सात नये पॉजिटिव मिले, 424 रिपोर्ट निगेटिव

https://ift.tt/2BCkD1T

जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सीसवाल के व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब उसकी 28 वर्षीय पत्नी व 1 साल का मासूम बेटा भी संक्रमित पाया गया है। बुधवार को जिले में 7 पॉजिटिव केस पाए गए। जबकि 424 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

अनलॉक फर्स्ट चल रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग जहां कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस, मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे। बेवजह घर से बाहर निकलने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सीसवाल 28 वर्षीय महिला व उसका 1 साल का बेटा कोरोना पाॅजिटिव आया। इनके अलावा हिसार की अग्रसेन कॉलोनी की 54 वर्षीय महिला, देव वाटिका की 32 वर्षीय महिला, हांसी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला, सिसाय का 45 वर्षीय व्यक्ति तथा नारनौंद का 33 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिसार की सब्जी मंडी के अलावा अर्बन एस्टेट व अन्य स्थानों पर जाकर लोगों के कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए।

सिविल अस्पताल में बिना मास्क पहुंचे दो युवक, गार्ड से उलझे
बुधवार को दोपहर के समय सिविल अस्पताल में दो युवक बिना मास्क लगाए पहुंच गए। गार्ड ने दोनों को रोका तो वे उनसे उलझ बैठे। हालांकि मास्क लगाने के बाद ही दोनों को अस्पताल के अंदर एंट्री दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VfJJuu

कोई टिप्पणी नहीं