Header Ads

Breaking News

जल जीवन मिशन के तहत वैध कनेक्शन के लिए लोगों को करें जागरूक : उपायुक्त

https://ift.tt/3dLSSkI

डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन योजना के तहत वर्ष 2022 तक हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन के तहत कार्य में तेजी लाए और यह सुनिश्चित करें कि कोई घर इस योजना से वंचित न रहे। इसके अलावा अवैध कनेक्शनों को योजनाबद्ध तरीके से वैध किया जाए। उपायुक्त बिढ़ान बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला जल एवं सीवरेज मिशन के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में विधायक डबवाली अमित सिहाग, एसडीएम सिरसा जयवीर यादव, उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज, बीडीपीओ बलराज सिंह, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज भरत सिंह, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग आरएस मलिक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

डीसी ने कहा कि वर्ष 2022 तक जिला के सभी गांवों के हर घर में पेयजल कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में अधिकारी इस काम में और अधिक तेजी लाएं ताकि तय समय पर कार्य पूरा हो सके, इसमें सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से वर्ष 2022 तक हर घर नल से प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है और इसे निर्धारित समय सीमा से पूरा करना है। जल जीवन मिशन की सफलता के लिए प्रत्येक विभाग का आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना जरूरी है।
जल जीवन मिशन की सफलता के लिए सभी विभागों की भूमिका निर्धारित की गई हैं, संबंधित सभी विभाग आपसी तालमेल से अपनी ड्यूटी निभाएं। आमजन को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में जागरूक करने के साथ साथ विभाग का हर स्तर पर सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make people aware of valid connections under Water Life Mission: Deputy Commissioner


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ijobGZ

कोई टिप्पणी नहीं