Header Ads

Breaking News

एबीवीपी का अमर बलिदान गाथा पर रंग दे बसंती कार्यक्रम आज

https://ift.tt/2Z8SrwS

छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 9 जुलाई को होने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी को लेकर संगठन सदस्यों ने रक्तदान करने के साथ ही सेनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए। वहीं पक्षियों के लिए घरों की छत पर सकोरे या मिट्टी के बने अन्य बर्तनों में पानी रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

जिला संयोजक विनय यादव ने बताया कि एबीवीपी हरियाणा के सभी जिलों में सकोरा अभियान चला रही है, जिसकी समय सीमा विभिन्न जिलों में 1 दिन से 1 महीने तक की रखी गई है। पंकज चौधरी ने कहा कि वह काफी समय से लोगों को इसके लिए प्रेरित करते आ रहे हैं और आज इसे एक अभियान का रूप दिया गया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिनेश फंडन ने बताया कि उनका अभियान सफल रहा। अब कोरोना से स्थिति सामान्य होने पर कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर सकोरे रखकर आएंगे।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत किए जा रहे कार्यक्रमों में दो से तीन कार्यक्रम अभी भी बाकी हैं। जिनमें से एक है अमर बलिदान गाथा। इसके लिए संगठन द्वारा रंग दे बसंती और अमर बलिदान गाथा विषय पर 9 जुलाई सुबह 11 बजे लाइव सत्र रखा गया है। इस सत्र में मुख्य वक्ता गुड़गांव विवि के कुलपति डॉ. मारकंडेय आहूजा रहेंगे। इस सत्र का लाइव प्रसारण भी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एबीवीपी का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अभियान चलाकर पक्षियों के लिए घरों की छत पर सकोरे रखता संगठन से जुड़ा सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gE2TlH

कोई टिप्पणी नहीं