बारिश के बाद बाजरे की बिजाई में जुटे किसान
सीहमा खंड क्षेत्र में गत तीन दिन पूर्व हुई हल्की बारिश ने जहां उमस ओर गर्मी बढ़ा दी, वहीं सीहमा में हुई बारिश के बाद किसान बाजरे की बिजाई में जुट गए हैं। किसान सुरेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, राजकुमार, कर्णसिंह ने बताया कि उनके यहां अच्छी बारिश नहीं हुई, जिसके चलते गर्मी व उमस बढ़ गया है तथा फसल पानी के अभाव में मुरझाने लगी है।
लोग आसमान में हो रहे बादलों की ओर वर्षा की टकटकी लगाए देखते है, लेकिन वर्षा नहीं हो रही। किसान सहेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने बाजरे की अभी अभी बिजाई की है अगर जोरदार बारिश हुई तो रपट हो जाएगी तथा दोबारा बाजरे की बिजाई करनी पड़ेगी। अनिल यादव ने बताया कि अगर 10 दिन बारिश नही हुई तथा लगी लगाई बाजरे की फसल गर्मी से जल जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को किसानों ने बारिश के लिए सीहमा में हवन किया था। उसके बाद दो दिन तक सीहमा में बाजरे की बिजाई के योग्य 4-5 बारिश हुई है। इसके बाद किसान गुरुवार को बाजरे की बिजाई में जुट गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dWnrUK
कोई टिप्पणी नहीं