Header Ads

Breaking News

खाड्डी मोहल्ला 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी

https://ift.tt/3dGqaBT

खाड्डी मोहल्ला में एक 55 व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के सभी सदस्य समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हनुमान नामक व्यक्ति ने अपने घर पर कमरे में रस्सी से पंखे के हूक में फांसी का फांदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक के पुत्र कुलदीप ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। देर शाम पड़ोस से दो बच्चे खाना लेकर उनके घर पर पहुंचे तो उसके पिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोस के व्यक्तियों ने मामले की सूचना दी थी वे मौके पर पहुंचे।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल में लेकर आई। हनुमान को पांच लड़की व एक बेटा है। पुत्र ने बताया कि उसके पिता कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार रहते थे। इसी के चलते उन्होंने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dNTdDp

कोई टिप्पणी नहीं